झारखंड को लेकर पार्टी में कोई मतभेद नहीं: राजनाथ

मुंडा के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद राजनाथ ने पत्रकारों से बातचीत में कहा, "झारखण्ड में सरकार के गठन को लेकर पार्टी में किसी प्रकार का मतभेद नहीं है। यह सब मीडिया की दिमागी उपज है।"
भाजपा सूत्रों का कहना है कि मुंडा को मुख्यमंत्री बनाए जाने और झामुमो से गठबंधन करने के मामले में पार्टी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी को अंधेरे में रखा गया। उल्लेखनीय है कि मुंडा के शपथ ग्रहण समारोह में न तो आडवाणी ही पहुंचे और न ही पार्टी अध्यक्ष नितिन गडकरी।
मुंडा सरकार की स्थिरता के बारे में पूछे गए सवाल पर राजनाथ ने कहा, "प्रदेश की जनता के हित में सरकार का गठन किया गया है। यह सरकार अपना कार्यकाल पूरा करेगी।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications