दिल्ली में बारिश के बावजूद ईद की रौनक बरकार

दरिया गंज इलाके में रहने वाले फौजान उमर नमाज में थोड़ी देर से पहुंचे। उन्होंने बताया, "मैंने नमाज के लिए सुबह जामा मस्जिद जाने का फैसला किया था, लेकिन रिमझिम बारिश के चलते मुझे एक घंटे रुकना पड़ा।"

गौरतलब है कि मुगल सम्राट शाहजहां ने वर्ष 1656 में जामा मस्जिद को बनवाया था। ईद के मौके पर लोग नए-नए कपड़े पहन कर नमाज अदा करने पहुंचे। ज्यादातर लोगों ने सफेद रंग के परिधान पहन रखे थे। ईदगाह और अन्य मस्जिदों में भी लोगों ने नमाज अदा की।

जामा मस्जिद इलाके में शुक्रवार को 24 घंटे तक खुले रहने के बाद मीना बाजार, सीता बजार और दरिया गंज में अधिकतर दुकाने शनिवार को बंद रहीं।

उमर ने बताया, "ईद के अवसर पर खूब खरीदारी होती है और दुकानें पूरी रात खुली रहती हैं और सुबह करीब छह बजे बंद होती हैं। शाम को फिर से दुकाने खुलेंगी।"

घरों में इस दिन अन्य पकवानों के साथ-साथ सैवइंया विशेष तौर पर बनाई जाती हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+