तमिलनाडु में गणेश चतुर्थी की धूम
घरों में गणेश चतुर्थी को लेकर उल्लास और समारोह का माहौल था और लोगों ने तड़के ही उठकर गणेश भगवान की मूर्तियों को फूल चढ़ाए।
पूजा-अर्चना के बाद पड़ोसियों और दोस्तों में चावल से बना प्रसाद 'कोझाकाट्टीस' वितरित किया गया। भगवान विनायक की मूर्तियों और फूल मालाओं की खूब बिक्री हुई।
चेन्नई के कई हिस्सों में सजाए गए पंडालों में भगवान गणेश की मूर्तियां रखीं गई हैं और भक्ति संगीत की धूम है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications