त्रिपुरा और बांग्लादेश में भूकंप
अगरतला, 11 सितम्बर (आईएएनएस)। त्रिपुरा और उससे सटे बांग्लादेश के हिस्सों में शुक्रवार रात भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर इनकी तीव्रता 4.8 मापी गई।
मौसम विभाग के निदेशक दिलीप साहा के अनुसार शुक्रवार रात करीब 11 बजे भूकंप के झटके दो बार महसूस किए गए। इन त्रिपुरा और बांग्लादेश के ज्यादातर हिस्सों में महसूस किया गया। भूकंप का केंद्र ढाका से 71 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में था।
किसी किस्म के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications