लखनऊ में भाईचारे की दुआ के साथ मनी ईद

लखनऊ। नवाबों के शहर लखनऊ में शनिवार को ईद-उल-फितर का त्योहार हर्षोल्लास से मनाया गया। यहां लोगों ने ईद की नमाज अदा की और मिठाइयां बांटकर एक दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी तथा सांप्रदायिक सौहार्द एवं आपसी भाईचारे के साथ ही देश की समृद्धि की कामना की।

उल्लेखनीय है कि राज्य में 24 सितम्बर को अयोध्या मामले पर अदालत का फैसला आने वाला है। लखनऊ में सुन्नी समुदाय के मौलाना खालिद रशीद फिरंगी महली ने कहा, "ईद के मौके पर हमने सांप्रदायिक भाईचारे और देश की समृद्धि की दुआ मांगी। हिंदुओं और मुसलमानों में भाईचारे की भावना मजबूत करने के लिए विशेष इबादत की गई क्योंकि हम नहीं चाहते कि फैसले से हमारी एकता पर किसी तरह का कोई प्रभाव पड़े।"

ईद के मौके पर शहर के मुख्य ऐशबाग ईदगाह मैदान में लोगों ने बड़ी संख्या में एकत्र होकर नमाज अदा की। मुख्यमंत्री मायावती इस मौके पर ईद की बधाई देने के लिए कड़ी सुरक्षा के बीच ईदगाह मैदान पहुंची।

राज्य के अन्य हिस्सों में भी ईद पूरे उत्साह और धूमधाम के साथ मनाई गई। कानपुर, आगरा, वाराणसी और इलाहाबाद में लोगों ने भारी संख्या में मस्जिदों में पहुंचकर नमाज अदा की। मुसलमानों के इस पारंपरिक त्योहार को देखते हुए राज्य भर में किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+