फतेहपुरी के इमाम ने कश्मीर में मौतों पर अफसोस जताया
17वीं सदी की इस मस्जिद में ईद के मौके पर मौजूद अपार जनसमुदाय को संबोधित करते हुए मुफ्ती मोहम्मद मुकर्रम ने कहा कि यह बहुत खेदजनक है कि सुरक्षाबल देश के कुछ हिस्सों में रबर की गोलियां इस्तेमाल करते हैं जबकि कश्मीर में होने वाले विरोध प्रदर्शनों में वह कारतूसों का इस्तेमाल करते हैं।
शाही इमाम ने कहा, "जब हम चाहते हैं कि हमारा मुल्क शांति से तरक्की करे, कश्मीर में जो हो रहा है, वह सही नहीं है। वहां जो कुछ भी हो रहा है, नहीं होना चाहिए।"
इमाम का इशारा कश्मीर में गत जून से जारी विरोध प्रदर्शनों की ओर था जिनमें सुरक्षा बलों की कार्रवाई में अब तक करीब 70 लोगों की मौत हो चुकी है।
ईद के अवसर पर हजारों लोग ऐतिहासिक चांदनी चौक में इस मस्जिद में जमा हुए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications