हरियाणा में यमुना उफान पर, 2 की मौत

Flooded river
चण्डीगढ़। हरियाणा में यमुना नदी लगातार खतरे के निशान पर बह रही है और पानीपत व यमुनानगर जिलों में 120 से अधिक गांवों में बाढ़ आ गई है। इसके चलते दो युवकों की मौत हो गई है।

एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि पानीपत जिले के सनौली गांव में शुक्रवार को यमुना के तेज बहाव में 15 वर्षीय रोहित और 20 साल का सुनील बह गए। जिससे उनकी मौत हो गई।

राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने बताया,"यमुनानगर के 100 से अधिक और पानीपत के 20 गांव बुरी तरह से बाढ़ की चपेट में हैं। कई मकान क्षतिग्रस्त हो चुके हैं और सैकड़ों लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया है।"

प्रवक्ता ने बताया, "बाढ़ पीड़ितों को डिब्बा बंद भोजन और पानी मुहैया कराया गया है।" बाढ़ के पानी से फरीदाबाद, करनाल, सोनीपत, भिवानी और झज्जर जिले के गांव भी प्रभावित हुए हैं। पानीपत जिले के उपायुक्त जे.एस. अहलावत ने आईएएनएस को बताया, "यमुना के तटबंध में शुक्रवार को आई दो दरारों को पाटने की कोशिश चल रही है। प्रशासन हालात पर लगातार निगरानी रखे हुए है।"

उन्होंने बताया कि शुक्रवार शाम से यमुना के पानी में कमी आनी शुरू हो गई है। यमुनानगर जिले के हथिनी कुंड बैराज से शुक्रवार को यमुना में एक लाख से अधिक क्यूसेक पानी छोड़ा गया। भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (बीबीएमबी) ने बांध के जलाश्य में पानी का अधिकतम स्तर 1,680 फुट कायम रखने के लिए शुक्रवार को सतलुज नदी में 10,000 क्यूसेक से अधिक पानी छोड़ा था।

भाखड़ा बांध में शुक्रवार को पानी का स्तर 1,680.30 फुट तक पहुंच गया था। सतलुज नदी में पानी छोड़ जाने की वजह से राज्य के निचले इलाकों मसलन रोपड़, लुधियाना, फिरोजपुर और जालंधर व आनंदपुर और कीरतपुर में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+