मधुमक्खियों के काटने से 4 बच्चों की मौत
भुवनेश्वर। उड़ीसा के क्योंझर जिले में सैकड़ों की संख्या में जंगली मुधक्खियों ने चार बच्चों पर हमला कर दिया। इस हमलें चारों बच्चों की मौत हो गई। एक अधिकारी ने शनिवार को इसकी जानकारी दी।
जिले के मुख्य चिकित्साधिकारी के.सी.बेहरा ने आईएएनएस को बताया, "भुवनेश्वर से लगभग 270 किलोमीटर दूर सापाकांता गांव में शुक्रवार को मधुमक्खियों ने बच्चों पर हमला कर दिया।"
बेहरा ने बताया कि मधुमक्खियों के काटने से चार वर्षीय एक बच्चे की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि दो बच्चों ने अस्पताल ले जाए जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। एक अन्य बच्चे की मौत अस्पताल में इलाज के दौरान हो गई। बेहरा ने बताया कि पीड़ितों में एक बच्ची भी शामिल है। सभी बच्चों की उम्र सात वर्ष से कम है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications