दिल्ली में यमुना के जलस्तर में वृद्धि जारी

नई दिल्ली। दिल्ली में यमुना नदी के जलस्तर में शनिवार को भी वृद्धि जारी रही जबकि निचले इलाकों में बाढ़ का पानी भर गया। इसके अलावा सुबह से हो रही बारिश ने लोगों की मुश्किले बढ़ा दीं।

सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग के एक अधिकारी के अनुसार शनिवार सुबह यमुना जलस्तर 206.66 मीटर तक पहुंच गया जो खतरे के निशान 204.83 मीटर से करीब-करीब दो मीटर ऊपर है।

शाम तक जलस्तर बढ़कर 206.85 तक पहुंचने के आसार हैं। गुरुवार को नदी का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर गया था जिसकी वजह से यमुना पर बना लोहे का पुल बंद करना पड़ा और यातायात का मार्ग बदलना पड़ा।

स्थानीय प्रशासन की मदद के लिए करीब 100 राष्ट्रीय आपदा अनुक्रिया बल (एनडीआरएफ)कर्मी तैनात किए गए हैं। अधिकारी ने बताया, "नदी के किनारे पर करीब 30 नौकाएं और 100 बूस्टर पंप्स लगाए गए हैं और गढ़ी मांडू, शास्त्री नगर, उस्मानपुर पुश्ता और जगतपुर से पानी निकालने के प्रयास किए जा रहे हैं।"

वर्ष 1978 में आई बाढ़ के कारण 250,000 से ज्यादा लोग प्रभावित हुए थे। उस समय नदी का जलस्तर 207.48 मीटर को पार कर गया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+