राजस्थान में स्वाइन फ्लू के 39 नए मामले

जयपुर, 10 सितम्बर (आईएएनएस)। राजस्थान के चिकित्सा संस्थानों में शुक्रवार को 76 व्यक्तियों की जांच की गई जिसमें 39 लोग स्वाइन फ्लू पॉजिटिव पाए गए। पीड़ित लोगों को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के निदेशक डॉ. ओ.पी.गुप्ता ने बताया कि शुक्रवार को पॉजिटिव पाए गए मामलों में जयपुर के 25, जोधपुर एवं उदयपुर के तीन-तीन, अजमेर के दो, नागौर, करौली, दौसा, सीकर, पाली व प्रतापगढ़ के 1-1 मामले शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि प्रदेश में अप्रैल से लेकर 10 सितम्बर तक 1966 नमूनों की जांच में 594 नमूने स्वाइन फ्लू पॉजिटिव पाए गए हैं। मरीजों का उचित उपचार किया जा रहा है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+