आर्थिक सुधार बहुत मंद : ओबामा
वाशिंगटन, 11 सितम्बर (आईएएनएस)। अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने शुक्रवार को कहा कि अमेरिकी अर्थव्यवस्था को मंदी से उबारने की प्रगति पीड़ादायक तरीके से मंद है।
ओबामा ने व्हाइट हाउस में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, "मंदी बहुत बड़ी है, जबकि इससे उबरने की गति पीड़ादायक रूप में मंद है।"
बीबीसी के अनुसार ओबामा ने कहा, "हमने जो प्रगति करनी है, हम अभी भी वहां नहीं है। और यही कारण है कि लोग निराश हैं और गुस्से में हैं।"
ओबामा ने कहा, "चूंकि मैं राष्ट्रपति हूं और डेमोक्रेट्स का हाउस और सीनेट पर नियंत्रण है, लिहाजा यह बात समझ में आती है जो लोग कह रहे हैं, 'आपने क्या किया?"'
ओबामा ने रिपब्लिकन्स से फिर आग्रह किया कि अगले सप्ताह जब कांग्रेस की बैठक शुरू होगी तो उस समय उन्हें उस विधेयक का विरोध नहीं करना चाहिए, जो छोटे कारोबार के लिए मददगार होगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications