बिहार में ईद, तीज व गणेश चतुर्थी की धूम
ईद के मौके पर राजधानी के गांधी मैदान सहित विभिन्न ईदगाहों और मस्जिदों में ईद-उल-फितर की नमाज अदा की गई। गांधी मैदान, पटना जंक्शन स्थित जामा मस्जिद तथा मीतनघट ईदगाह में बड़ी संख्या में लोगों ने ईद की नमाज अदा की। इसके बाद एक दूसरे को ईद की मुबारकबाद देने का सिलसिला प्रारंभ हो गया। इस मौके पर सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए हैं।
राज्य के पूर्णिया, भागलपुर, सुपौल, औरंगाबाद, कटिहार सहित कई इलाकों से भी ईद धूमधाम से मनाने की खबर है।
इधर, राज्य भर में पति-पत्नी के रिश्ते की पवित्रता और समर्पण का पर्व तीज भी मनाया जा रहा है। तीज के मौके पर सुहागन महिलाओं ने अपने पति के दीर्घायु और यशस्वी होने की मंगलकामना को लेकर दिनभर उपवास रखी हैं तथा शाम को पूजा करेंगी। इस मौके पर बाजार में चहल-पहल भी देखी जा रही है।
इसके अलावा, राज्य में गण्ेाश चतुर्थी भी धूमधाम से मनाई जा रही है। राज्य के कई स्थानों में पूजा पंडाल बना कर भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित की गई है। मंदिरों में भी पूजा करने वाले का तांता लगा हुआ है।
त्योहारों के मद्देनजर राज्य भर में सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। पुलिस मुख्यालय के अनुसार संवेदनशील स्थानों पर चौकसी बढ़ा दी गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications