बिहार में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में आग लगी
पटना। बिहार के पूर्णिया जिले में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की मुख्य शाखा में शनिवार सुबह आग लग जाने से लाखों रुपए की संपत्ति जलकर खाक हो गई। पुलिस के अनुसार सुबह अचानक ही हाट थाना क्षेत्र में स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की मुख्य शाखा में आग लग गई।
इस आग में बैंक के कम्प्यूटर तथा कई महत्वपूर्ण दस्तावेज जलकर राख हो गए। आग पर काबू पाने के लिए दमकल की गाड़ियों को लगाया गया है। पूर्णिया के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) विनोद कुमार ने बताया कि आग पर लगभग काबू पा लिया गया है।
आग लगने के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है। प्रारंभिक जांच के मुताबिक आग लगने का कारण शार्ट सर्किट होना बताया जा रहा है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications