गणेश चतुर्थी पर मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
राजधानी के प्रसिद्ध मंदिरों में भगवान गणेश की पूजा अर्चना के लिए मंदिरों में भक्तों का तांता लगा हुआ है। लोग सुबह से ही मंदिरों में जमा होकर अपनी मनोकामना की पूर्ति के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।
इधर, मुंबई और आसपास के इलाकों में गणेश चतुर्थी की चहल पहल देखी जा रही है। शहर के प्रसिद्ध मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ लग गई है। इस मौके पर मुंबई के प्रसिद्ध सिद्धिविनायक मंदिर में विशेष आरती का आयोजन किया गया।
सिद्धिविनायक मंदिर परिसर में हजारों लोगों के पहुंचने के मद्देनजर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर में होनी वाली विशेष 'काकड आरती' के दौरान भारी तदाद में लोग मंदिर में पूजा अर्चना के लिए पहुंचे। मुंबई के अलावा आसपास के इलाकों में भी गणेश चतुर्थी के मौके लोगों ने मंदिरों में जाकर पूजा अर्चना की।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications