कोलम्बिया में 10 पुलिस अधिकारियों की हत्या
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक अधिकारियों ने बताया कि पिछले सप्ताह से पुलिस और विद्रोहियों के बीच हुई मुठभेड़ों में अब तक सेना और पुलिस के 40 अधिकारी मारे जा चुके हैं।
अधिकारियों के मुताबिक यह मुठभेड़ शुक्रवार तड़के पुतुमायावो प्रांत के सेन मिगुएल की नगरपालिका में हुई जिसमें रिवोल्यूशनरी आर्म्ड फोर्सेस ऑफ कोलम्बिया (एफ एआरसी) के विद्रोही शामिल थे।
सेन मिगुएल के मेयर रुपेटरे बेनाविदास ने कहा कि सीमा के निकट विद्रोहियों ने पुलिस अधिकारियों पर बम से हमला कर दिया।
कोलम्बिया के राष्ट्रपति जुआन मैनुअल सांतोज ने इस हमले की निदां करते हुए कहा है कि विद्रोहियों के खिलाफ कड़ा अभियान चलाया जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications