केविन बन सकते हैं विदेश मंत्री!
समाचार पत्र 'द आस्ट्रेलियन' के मुताबिक गिलार्ड के एक करीबी अधिकारी ने बताया है कि रड स्टीफन स्मिथ की जगह विदेश मंत्री बनेंगे। स्मिथ 2007 से विदेश मंत्रालय का जिम्मा संभाल रहे हैं।
समाचार पत्र के मुताबिक स्मिथ को रक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। पूर्व रक्षा मंत्री जॉन फूकनर द्वारा चुनाव न लड़ने की घोषणा के बाद रक्षा मंत्री का पद फिलहाल खाली है।
संभावना है कि गिलार्ड शनिवार को अपने मंत्रिमंडन का गठन कर सकती हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications