अमेरिका की सुरक्षा के लिए लादेन की गिरफ्तारी अहम : ओबामा
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक व्हाइट हाउस में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में ओबामा ने कहा कि नौ साल पहले देश में आतंकी हमला हुआ था। इस हमले के बाद सेना ने लादेन को पकड़ने की मुहिम छेड़ी थी, जो अभी भी जारी है।
ओबामा ने कहा कि लादेन को पकड़ना या फिर उसे मारना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी। देश के खुफिया अधिकारियों और विशेष बल उसे पकड़ने के लिए काम कर रहे हैं।
गौरतलब है कि अमेरिका में शनिवार को 11 सितम्बर 2001 को हुए आतंकवादी हमले में मारे गए लोगों को याद किया जाएगा। इस आतंकी हमले में हजारों लोगों की जानें गई थीं।
ओबामा ने कहा कि अलकायदा जैसे खतरनाक आतंकवादी संगठन देश के सबसे बड़े दुश्मन हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications