दिल्ली: शीला दीक्षित ने कहा स्थिति नियंत्रण में

गौरतलब है कि वर्ष 1978 में यमुना नदी का जलस्तर 207.48 को भी पार कर गया था जिससे शहर में 250,000 लोग प्रभावित हुए थे। शीला दीक्षित का कहना है कि वह खुद सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण मंत्री राजकुमार चौहान के साथ स्थिति पर नजर रखे हुए हैं।
साथ ही उन्होंने जानकारी दी कि निचले इलाकों में रह रहे लोगों को राहत शिविरों में पहुंचाया जा रहा है और खाद्य सामग्री भी मुहैया कराई जा रही है। पूर्वी दिल्ली के उपायुक्त ने बताया कि दिल्ली के किसी इलाके में फिलहाल बाढ़ का खतरा नहीं है।
दिल्ली में साल 1978 में आई भीषण बाढ़ में निचले इलाकों बटला हाउस, गढ़ीमांडू, शास्त्री पार्क, मदनपुर खादर, आईटीओ, राजघाट, दरियागंज, मॉडल टाउन और मुखर्जी नगर में पानी भर गया था।
उल्लेखनीय है कि हरियाणा के हथिनिकुंड बैराज से बुधवार को 6 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद जमुना का जलस्तर चार से पांच सेंटीमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से बढ़ रहा है। जिसके कारण दिल्ली में बाढ़ का खतरा बना हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications