बिहार: जापानी महिला पर्यटक का शव मिला

पुलिस के अनुसार 43 वर्षीया जापानी महिला सिराची हिरोकी करीब एक सप्ताह से बोधगया के वेलकम होटल में रुकी हुई थी। गुरुवार सुबह जब उनका कमरा नहीं खुला तब होटल के कर्मचारियों ने उनके कमरे का दरवाजा खोला। कमरे में महिला मृत अवस्था में पड़ी हुई थी।
राज्य के पुलिस महानिदेशक नीलमणि ने इस घटना की पुष्टि करते हुए गुरुवार को बताया कि प्रथम दृष्टया महिला पर्यटक की मौत का कारण दिल का दौरा पड़ना लग रहा है। वैसे उन्होंने बताया कि पुलिस और चिकित्सकों का दल घटनास्थल पर पहुंच गया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications