जैश-ए-मुहम्मद का मुख्य आतंकी ढेर
जम्मू। जम्मू कश्मीर में सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में जैश-ए-मुहम्मद के एक आतंकी को मार गिराया। वहीं सुरक्षा बलों को 3 आतंकवादियों को गिरफ्तार करने में भी सफलता हासिल हुई है। इस पूरी कार्रवाई के दौरान भारतीय सेना का एक जवान घायल हो गया।
पुंछ जिले के मेंढर में हुई इस मुठभेड़ में मारे गये आतंकी की पहचान जैश-ए-मोहम्मद के एरिया कमांडर पाकिस्तान निवासी उमर खताब के रूप में हई है। उसके कब्जे से दो एके-47 बंदूके, एक पिस्तौल, पांच मैगजीन तथा अन्य सामग्रिया बरामद हुई हैं।
पुंछ के अतिरिक्त एसपी ने बताया कि पिछले वर्ष पूर्व कमांडर दौलत के मारे जाने के बाद उमर खताब इस क्षेत्र में हुई कई आतंकी गतिविधियों में शामिल था।












Click it and Unblock the Notifications