शिक्षक दिवस पर देश के 312 शिक्षक सम्मानित
नई दिल्ली। 5 सितंबर यानी शिक्षक दिवस के अवसर पर आयोजित विशेष कार्यक्रम में राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने देश भर से 312 शिक्षकों को सम्मानित किया। शिक्षकों को सम्मान स्वरूप 25 हजार रुपये नकद, प्रशस्ति पत्र एवं पदक प्रदान किया गया। समारोह में केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री डी पुरंदेश्वरी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे।
नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित एक समारोह में राष्ट्रपति ने कहा कि आज के वैश्विक युग में यह जरूरी हो गया है कि हमारे बच्चे आदर तथा सहनशीलता के मानवीय मूल्यों को समझें, क्योंकि यह शांतिप्रिय देश भारत और समूचे विश्व के लिए अनिवार्य है। इसलिए शिक्षक इन मूल्यों पर जोर दें जो कि हमारे देश की प्राचीन विरासत का हिस्सा हैं।
उन्होंने कहा, "विद्यार्थियों को मानवीय कल्याण तथा देश की प्रगति के बारे में सोचने के लिए प्रेरित किया जाना चाहिए।" शिक्षा के अधिकार कानून का उल्लेख करते हुए पाटिल ने कहा कि इससे समाज के विभिन्न वर्गो पर भारी जिम्मेदारी आन पड़ी है। केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री कपिल सिब्बल ने राज्य सरकारों से कहा कि वे शिक्षकों की नियुक्ति एवं तबादले की प्रणाली को पारदर्शी बनाएं।












Click it and Unblock the Notifications