बिहार: बंधक पुलिसकर्मी रिहा, 7 माओवादी गिरफ्तार

Naxalites
पटना। बिहार में पिछले रविवार को नक्सलियों द्वारा बंधक बनाए गए तीनों पुलिसकर्मियों को सोमवार को रिहा करा लिया गया। पुलिस का दावा है कि इस अभियान में सात नक्सलियों को भी गिरफ्तार किया गया है।

पिछले सात दिनों से नक्सलियों द्वारा बंधक पुलिसकर्मियों को पुलिस ने सोमवार सुबह लखीसराय जिले के चानन और कजरा थाना क्षेत्र के सीमा पर बसे लाखोचक गांव से रिहा कराया गया है। पुलिस ने बताया कि तीनों पुलिसकर्मी सब इंस्पेक्टर रूपेश कुमार सिन्हा, सब इंस्पेक्टर अभय यादव तथा हवलदार एहसान खान का स्वास्थय ठीक है।

पुलिस का कहना है कि रिहा पुलिसकर्मियों की सबसे पहले स्वास्थ्य की जांच कराई जाएगी। राज्य के पुलिस महानिदेशक नीलमणि ने बताया कि श्रृंगी ऋषि पहाड़ी क्षेत्र से इन तीनों बंधक जवानों को रिहा कराया गया।

पुलिस के मुताबिक इस अभियान में सात नक्सलियों को भी गिरफ्तार किया गया है जिनमें प्रतिबंधित संगठन भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) का एक एरिया कमांडर भी शामिल है।

उल्लेखनीय है कि 29 अगस्त को लखीसराय के कजरा थाना क्षेत्र में हुई पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ के बाद चार पुलिसकर्मियों को बंधक बना लिया गया था। शुक्रवार को नक्सलियों ने एक पुलिसकर्मी लुकस टेटे की हत्या कर दी थी।

तब ही से राज्य पुलिस पर बंधक पुलिसकर्मियों को सुरक्षित रिहा कराने का दबाव था। नक्सलियों ने बंधक जवानों की रिहाई के लिए राज्य के विभिन्न जेलों में बंद अपने आठ साथियों की रिहाई की मांग की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+