कांग्रेस बिहार में चुनाव के लिए तैयार
पार्टी प्रवक्ता शकील अहमद ने कहा कि विभिन्न पार्टियों ने विधानसभा चुनाव की तिथियों के बारे में सलाह दी थी और निर्वाचन आयोग ने बुद्धिमानी का परिचय देते हुए छह चरणों में मतदान कराने का निर्णय लिया।
अहमद ने आईएएनएस से कहा, "हम चुनाव की घोषणा का स्वागत करते हैं। चुनाव का सामना करने के लिए हम पूरी तरह तैयार हैं।"
उन्होंने कहा कि पार्टी महासचिव राहुल गांधी के पिछले सप्ताह के बिहार दौरे ने कार्यकर्ताओं का हौसला बुलंद किया है।
उन्होंने कहा कि पार्टी इस बार अपने दम पर चुनाव लड़ेगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications