अवैध खनन में देवेगौड़ा परिवार शामिल : येदियुरप्पा

बेंगलुरू, 6 सितम्बर (आईएएनएस)। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी. एस. येदियुरप्पा ने सोमवार को आरोप लगाया कि पूर्व प्रधानमंत्री एच. डी. देवेगौड़ा के परिजन राज्य में अवैध खनन में लिप्त हैं।

येदियुरप्पा ने देवेगौड़ा के बेटे और पूर्व मुख्यमंत्री एच. डी. कुमारस्वामी को भी कटघरे में खड़ा करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा अक्टूबर 2007 में उनके (कुमारस्वामी) नेतृत्व वाली सरकार से समर्थन वापस लेने के बाद 10 कंपनियों को खनन की लाइसेंस दिया था। इनमें से तीन कंपनियों के मालिक कुमारस्वामी के भाई एच. डी. बालकृष्ण गौड़ा और एच. डी. रमेश हैं।

मुख्यमंत्री ने गुलबर्गा में संवाददाताओं को संबोधित करते हुए सोमवार को यह आरोप लगाए। कुमारस्वामी भी उस वक्त गुलबर्गा में पार्टी का चुनाव प्रचार कर रहे थे।

कुमारस्वामी ने मुख्यमंत्री के आरोपों पर अपनी प्रतिक्रिया में चुनौती दी कि वे उनके भाइयों को आज शाम तक गिरफ्तार करके दिखाएं।

उन्होंने कहा, "यदि मेरे भाइयों की कंपनी अवैध खनन में शामिल है तो येदियुरप्पा को उन्हें आज शाम तक उन्हें गिरफ्तार कर लेना चाहिए या फिर उन्हें इसके लिए माफी मांगनी चाहिए।"

कुमारस्वामी ने अपने भाइयों को मुख्यमंत्री के खिलाफ मानहानि का दावा ठोंकने की भी सलाह दी है। उन्होंने उन आरोपों का भी खंडन किया कि जिन 10 कंपनियों को लाइसेंस दिए गए थे वह गैरकानूनी तरीकों से दिए गए थे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+