मप्र में स्वाइन फ्लू से 1 की मौत
भोपाल, 6 सितम्बर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में स्वाइन फ्लू का कहर जारी है। एक और मरीज की मौत हो जाने से प्रदेश में मरने वालों की संख्या 37 हो गई है। वहीं पांच और मरीजों के एच1एन1 पीड़ित होने की पुष्टि हुई है।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार सोमवार को जबलपुर में एक व्यक्ति की मौत हो गई। इस तरह प्रदेश में अब तक 37 मरीज काल के गाल में समा चुके हैं। इसके अलावा पांच मरीजों के स्वाइन फ्लू पीड़ित होने के बाद प्रदेश में यह संख्या 135 हो गई है। 103 मरीजों का अस्पतालों में इलाज जारी है, इनमें से 25 की हालत गंभीर बनी हुई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications