एसबीआई का अंतर्राष्ट्रीय कारोबार से 20 प्रतिशत व्यवसाय का लक्ष्य
एसबीआई के प्रबंध निदेशक एस.के.भट्टाचार्य ने औद्योगिक संस्था, फिक्की की ओर से आयोजित बैंकिंग सम्मेलन के इतर संवाददाताओं से कहा, "हम उम्मीद करते हैं कि हमारे शुद्ध आय का 20 प्रतिशत हिस्सा अंतर्राष्ट्रीय कारोबार से आएगा।"
फिलहाल, अंतर्राष्ट्रीय कारोबार से बैंक के शुद्ध आय का 12 प्रतिशत हिस्सा आता है। दुनिया भर में एसबीआई की 70 शाखाएं हैं।
भट्टाचार्य ने कहा कि एसबीआई, मांग में बढ़ोतरी के कारण, आठ प्रतिशत ब्याज दर वाली अपनी गृह ऋण योजना को आगे तक बढ़ा सकता है। यह योजना 30 सितंबर को समाप्त होने वाली है।
भट्टाचार्य ने कहा, "हम आखिर इसे क्यों जारी न रखें..यह एक अच्छी योजना है।" उन्होंने कहा कि इस बारे में अंतिम निर्णय इस महीने होने वाली बैठक में लिया जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications