बिहार चुनाव : 21 अक्टूबर से छह चरणों में होंगे मतदान (लीड-2)

मुख्य निर्वाचन आयुक्त एस. वाई. कुरैशी ने संवाददाताओं से कहा कि 21 अक्टूबर को पहले चरण के तहत 47 सीटों पर, 24 अक्टूबर को दूसरे चरण के तहत 45 सीटों पर, 28 अक्टूबर को तीसरे चरण के तहत 48 सीटों पर, 1 नवंबर को चौथे चरण के तहत 42 सीटों पर, 9 नवंबर को पांचवें चरण के तहत 35 सीटों पर तथा 20 नवंबर को छठे व अंतिम चरण में 26 सीटों पर मतदान होगा।

उन्होंने कहा कि मतगणना 24 नवंबर को कराई जाएगी।

कुरैशी ने कहा कि देश के तीसरे बड़ी जनसंख्या वाले इस राज्य के लगभग 5.5 करोड़ मतदाता वोट डालने के योग्य माने गए हैं। कुल मतदाताओं की संख्या 5,50, 88, 402 है।

कुरैशी ने कहा कि सभी 56,943 मतदान केंद्रों पर इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनें (ईवीएम) भेजी जाएंगी।

उन्होंने बताया कि निर्वाचन आयोग द्वारा प्रतिनियुक्त अधिकारियों सहित हजारों अधिकारी चुनाव का पर्यवेक्षण करेंगे। इनके अलावा हजारों सुरक्षा बलों को तैनात किया जाएगा।

निर्वाचन आयोग के शीर्ष अधिकारी ने कहा कि राज्य में आदर्श चुनाव आचार संहिता तुरंत प्रभाव से लागू हो जाएगी।

उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग ने चुनाव की तिथियां निर्धारित करने से पहले सभी परिस्थितियों, मसलन शैक्षिक समय-सारणी, कानून एवं व्यवस्था की स्थिति पर पूरी तरह विचार किया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+