सेंसेक्स 31 माह के सर्वोच्च शिखर पर (राउंडअप)

सोमवार को देश के शेयर बाजार हालांकि मिलेजुले रुख के साथ खुले लेकिन कारोबार के दौरान इसमें तेजी का रुख रहा। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 18,124.29 अंक पर खुला और 338.62 अंकों (1.86 प्रतिशत) की तेजी के साथ 18,560.05 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने 18600.30 के ऊपरी और 18124.29 के निचले स्तर को छुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 5479.55 अंक पर खुला और 97.55 अंकों (1.78 प्रतिशत) की तेजी के साथ 5576.95 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान इसने 5589.40 के ऊपरी और 5479.55 अंक के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई का मिडकैप सूचकांक 102.70 (1.31 प्रतिशत) अंकों की तेजी के साथ 7961.81 अंक पर बंद हुआ। वहीं स्मॉलकैप सूचकांक 181.88 (1.83 प्रतिशत) की तेजी के साथ 10094.52 अंक पर बंद हुआ।

बीएसई के सभी 13 सेक्टरों में तेजी का रुख रहा। सबसे ज्यादा तेजी दर्ज करने वाले सेक्टरों में धातु (3.47 प्रतिशत) और बैंकेक्स (2.06 प्रतिशत) शामिल रहे।

बीएसई सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में टाटा स्टील (6.60 प्रतिशत) और हिंडाल्को इंडस्ट्रीज (4.78 प्रतिशत) में सर्वाधिक तेजी दर्ज की गई। इसके अलावा आईसीआईसीआई बैंक, स्टरलाइट इंडस्ट्रीज, जयप्रकाश एसोसिएट्स और एसबीआई में तीन फीसदी से ज्यादा वृद्धि दर्ज की गई।

सेंसेक्स में शामिल केवल चार कंपनियों में गिरावट दर्ज की गई। इसमें हीरो होंडा (-1.92), रिलायंस कम्युनिकेशन (-0.31), हिंदुस्तान यूनिलीवर (-0.22) और एलएंडटी (-0.07) शामिल रहे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+