भारतीय परमाणु वैज्ञानिक होमी सेठना का निधन
परमाणु ऊर्जा आयोग के पूर्व अध्यक्ष सेठना की एक बेटी और एक बेटा है। पिछले कुछ समय से बीमार सेठना ने उनके मालाबार हिल्स स्थित घर में अंतिम सांस ली। 'डूंगरवाड़ी टॉवर ऑफ साइलेंस' (जहां पारसियों का अंतिम संस्कार होता है) में मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार होगा।
परमाणु वैज्ञानिक व कैमिकल इंजीनियर सेठना को 50 साल पहले ट्राम्बे में देश का पहला प्लूटोनियम संयंत्र स्थापित करने का श्रेय प्राप्त है। मई 1974 में सेठना की देखरेख में ही देश का पहला नाभिकीय परीक्षण हुआ था। परमाणु ऊर्जा आयोग में विभिन्न पदों पर काम करने के बाद वह 1984 में अध्यक्ष पद से सेवानिवृत्त हुए।
पद्म विभूषण प्राप्त सेठना बाद में टाटा समूह सहित कई कंपनियों के निदेशक रहे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications