सेंसेक्स में 339 अंकों की उछाल (लीड-1)
सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को देश के शेयर बाजार मिलेजुले रुख के साथ खुले।
बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 18,124.29 अंक पर खुला और 338.62 अंकों (1.86 प्रतिशत) की तेजी के साथ 18,560.05 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने 18600.30 के ऊपरी और 18124.29 के निचले स्तर को छुआ।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 5479.55 अंक पर खुला और 97.55 अंकों (1.78 प्रतिशत) की तेजी के साथ 5576.95 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान इसने 5589.40 के ऊपरी और 5479.55 अंक के निचले स्तर को छुआ।
बीएसई का मिडकैप सूचकांक 102.70 (1.31 प्रतिशत) अंकों की तेजी के साथ 7961.81 अंक पर बंद हुआ। वहीं स्मॉलकैप सूचकांक 181.88 (1.83 प्रतिशत) की तेजी के साथ 10094.52 अंक पर बंद हुआ।
बीएसई के सभी 13 सेक्टरों में तेजी का रुख रहा। सबसे ज्यादा तेजी दर्ज करने वाले सेक्टरों में धातु (3.47 प्रतिशत) और बैंकेक्स (2.06 प्रतिशत) शामिल रहे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications