ब्रिटिश पर्यटक ने शिक्षक पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाया

पुलिस के मुताबिक यह वाकया उस समय सामने आया जब विदेशी पर्यटक अपने पुरुष मित्र के साथ शहर में नहर का चौटा इलाके में शनिवार शाम को घूम रही थी।

शहर में कोतवाली पुलिस के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया कि ओमप्रकाश नाम के एक शिक्षक ने उन दोनों से उसके घर चलकर उसकी पेंटिंग देखने का अनुरोध किया। जहां उसने कथित तौर पर विदेशी महिला के साथ दुर्व्यवहार करने का प्रयास किया।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस घटना के बाद दोनों कोतवाली आए और शिक्षक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। अधिकारी ने बताया कि ब्रिटिश महिला लिखित शिकायत दर्ज कराने के लिए राजी नहीं थी इसलिए पुलिस ने ओमप्रकाश को केवल अमन भंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+