अष्टधातु की प्रतिमा के साथ 3 गिरफ्तार
पुलिस ने सोमवार को बताया कि रविवार रात को विशेष कार्रवाई दल (एसओजी) और पुलिस के संयुक्त अभियान में जिले के ढोभा इलाके से तीनों गिरफ्तार किए गए। उनकी उम्र 30 साल के आसपास बताई जा रही है।
पुलिस ने कहा कि तीनों लोग नेपाल में मूर्तियों की तस्करी करने वाले एक गिरोह के लिए काम करते थे।
पुलिस निरीक्षक बृजेश वर्मा ने पत्रकारों से बताया, "गिरफ्तार लोगों में से दो बिहार के रहने वाले हैं, जबकि एक उत्तर प्रदेश का है। उन्हें उस वक्त गिरफ्तार किया गया, जब वे गिरोह को मूर्ति सुर्पुद करने के लिए नेपाल जा रहे थे।"
उन्होंने कहा,"शंकर भगवान की मूर्ति बिहार से चुराई गई थी।"
वर्मा ने कहा, "तीनों ने बिहार और उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में ऐसे ही कामों लिप्त अपने साथियों के बारे में भी महत्वपूर्ण सुराग दिए हैं। इससे गिरोह का भंडाफोड़ करने में मदद मिलेगी।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications