ब्रिटिश सांसद की पत्नी यौनकर्मी!
यह सांसद कंजरेविट पार्टी के हैं और उनका नाम माइक वेथरले है। उनकी पत्नी कार्ला के बारे में यह सनसनीखेज खुलासा हुआ है। 39 साल की कार्ला ब्राजीलियाई मूल की हैं। यह खुलासा प्रधानमंत्री डेविड कैरमन के लिए शर्मिदगी भरा हो सकता है।
स्थानीय समाचार पत्र 'संडे मिरर' में छपी एक रिपोर्ट के अनुसार उनका एक रिपोर्टर कार्ला से दक्षिणी लंदन के एक मसाज पार्लर में मिला। इस दौरान पत्रकार के कहने पर उन्होंने पैसे के लिए वह सबकुछ किया जो एक पेशेवर यौनकर्मी करती है।
कार्ला ने खुद स्वीकार किया कि वह इस पेशे से अपनी मर्जी से जुड़ी हैं। उन्होंने अपनी सेवाओं के लिए कुछ कीमत भी तय कर रखी है। वह ग्राहकों से 30 से 70 पाउंड तक लेती हैं। वह दो स्थानों पर अपनी सेवाएं देती हैं।
अखबार से बातचीत में कार्ला ने कहा, "मैंने यह काम बेडफोर्ड में इसी साल फरवरी में शुरू किया। मैं सप्ताह में दो दिन गुरुवार और शुक्रवार को काम करती हूं। मेरी एक दोस्त छुट्टी पर गई है। उसके लौट आने के बाद मैं गुरुवार और सोमवार को काम किया करूंगी।"
बताया जाता है कि माइक से शादी रचाने से पहले कार्ला इसी पेशे में थीं। उनकी और माइक की मुलाकात ब्राजील के रियो डी जनेरियो शहर में हुई थी। यहीं दोनों के बीच प्यार परवान चढ़ा और साल 2003 में दोनों की शादी हुई। इसके बाद से कार्ला लंदन में रहने लगीं।
उधर, माइक का कहना है कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं थी कि कार्ला इस पेशे से जुड़ी हुई हैं। उन्होंने कहा, "यह मेरे लिए हैरान करने वाली बात है। हम दोनों फरवरी में ही अलग हो गए थे। मुझे इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। हम सप्ताह एक बार मिलते रहे हैं। हम आज भी अच्छे दोस्त हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications