अमेरिका में मदर टेरेसा के सम्मान में डाक टिकट

डाक टिकट का डिजाइन पुरस्कार विजेता कलाकार थॉमस ब्लैकशियर द्वितीय ने तैयार किया है। वाशिंगटन में बेसिलिका के 'नेशनल श्राइन ऑफ द इम्मेकुलेट कंसेप्शन' में रविवार को मदर टेरेसा की 13वीं पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित एक विशेष समारोह में डाक टिकट जारी किया गया।

पोस्टमास्टर जनरल जॉन पॉटर ने डाक टिकट को जारी करते हुए कहा, "डाक टिकट के रूप में उनकी राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय दर्शकों तक पहुंच बनेगी।"

उन्होंने कहा,"मदर टेरेसा का सम्मान और स्नेह हमारे देश से जुड़ा हुआ है। उनका सहज मूल्यों और मानव जाति में गहरा विश्वास रहा है। उन्होंने गरीबों, भूखों और बीमारों के लिए अथक काम किया है।"

पॉटर ने कहा, "इसीलिए हम आज उन पर गर्व करते हैं कि वह मेरे देश की नागरिक थीं। मदर टेरेसा को वर्ष 1996 में अमेरिका की मानद नागरिकता प्रदान की गई थी।"

गौरतलब है कि मदर टेरेसा का जन्म अल्बानिया में हुआ था। उन्हें वर्ष 1948 में भारत की नागरिकता मिली थी। उनका निधन कोलकाता में पांच सितम्बर 1997 को हुआ था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+