पुलिसकर्मियों को ताने मारने वाले चोरों को कैद
लंदन, 6 सितम्बर (आईएएनएस)। ब्रिटेन में यू-ट्यूब पर पुलिसकर्मियों को ताने मारने वाला वीडियो जारी करने वाले चोरों के एक समूह को गिरफ्तार करके जेल में डाल दिया गया है।
समाचार पत्र 'द सन' के मुताबिक चोरों के इस 'नाइट क्रॉलर्स' समूह ने मैथ्यू मुर्तगा के नेतृत्व में 17 मकानों में लूट की थी। उनका दावा था कि उन्हें कभी भी गिरफ्तार नहीं किया जा सकता है।
चोरों का यह समूह क्रॉयडन, दक्षिणी लंदन और उत्तरी सुरे में आलीशान कारें, आभूषण, टीवी और मोबाइल फोन चुराता था।
क्रायडन क्राउन अदालत के मुताबिक मुर्तगा ने एक अधिकारी के मोबाइल पर संदेश भेजा था कि उसे कभी भी नहीं ढूंढ़ा जा सकता।
स्कॉटलैंड यार्ड की जासूसी इंस्पेक्टर ली हिल कहती हैं कि उनके द्वारा यू-ट्यूब पर जारी किया गया वीडियो उनकी आपराधिकता का महिमामंडन करता है।
अब समूह में शामिल सभी चोरों को जेल की सजा हो गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications