दिल्ली में बारिश, यातायात प्रभावित
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी के मुताबिक यहां बादल छाये रहेंगे और दिन में कुछ इलाकों में मूसलाधार बारिश होने की संभावना है। रविवार सुबह से सोमवार सुबह 8.30 बजे तक शहर में 18 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई।
यातायात पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि शहर में कई जगहों पर यातायात प्रभावित हुआ। कुतुबमीनार मेट्रो स्टेशन, अरविंदो मार्ग, दक्षिण दिल्ली, बदरपुर रोड, धौला कुआं और अन्य मागों पर वाहनों की लंबी कतारें लगी थीं जिससे गाड़ियां धीमी गति से चल रहीं थी।
शहर में न्यूनतम तापमान 25.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।
शहर में आद्र्रता का अधिकतम स्तर 100 प्रतिशत तथा न्यूनतम 85 फीसदी दर्ज किया गया।
गौरतलब है कि दिल्ली में इस सत्र में अब तक रिकार्ड 799.6 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है जो औसत से 42 फीसदी अधिक है। अगस्त के महीने में दिल्ली में 455.1 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है जो औसत से 101 फीसदी अधिक है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications