भगवान ने मेरी सुन ली: रजनी

बेगूसराय निवासी अभय की पत्नी इन दिनों अपने मायके खगडिया में है। उन्होंने कहा, "भगवान ने मेरी सुन ली और आज मेरे पति रिहा हो गए और अब मेरे पास आ जाएंगे। आखिरकार भगवान वासुदेव ने मेरी प्रार्थना सुन ली। "

रजनी सभी को धन्यवाद देती है कि सबने मिलकर मेरे पति को छुड़वा दिये। उन्होंने नक्सलियों को भी इसके लिए धन्यवाद दिया। गौरतलब है कि पिछले आठ दिनों से नक्सलियों के बंधक बने तीन पुलिसकर्मी सोमवार को मुक्त हो गए हैं। उधर, कथित नक्सली ने भी रविवार को रजनी के घर जाकर उससे राखी बंधवाई थी और सभी पुलिसकर्मियों को छोड़ देने की बात कही थी।

उल्लेखनीय है कि लखीसराय जिले के कजरा थाना क्षेत्र में 29 अगस्त को हुई मुठभेड़ के बाद मानिकपुरा थाना प्रभारी अभय यादव सहित चार पुलिसकर्मियों को नक्सलियों ने अपने कब्जे में ले लिया था। इसके चार दिन बाद नक्सलियों के प्रवक्ता ने अभय की हत्या की बात मीडियाकर्मियों से कही थी हालांकि बाद में लुकस टेटे नामक एक अन्य पुलिसकर्मी का शव बरामद किया गया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+