बिहार में तीनों पुलिसकर्मी रिहा, 7 गिरफ्तार (लीड-2)

पुलिस के अनुसार सुबह तीनों पुलिसकर्मी रूपेश कुमार सिन्हा, अभय यादव तथा एहतशाम खान को लखीसराय जिले के चानन और कजरा थाना क्षेत्र के सीमा पर बसे लाखोचक गांव से रिहा कराया गया है। पुलिस ने बताया कि तीनों पुलिसकर्मी स्वस्थ एवं सकुशल हैं हालांकि वे सभी तनाव में जरूर हैं। पुलिस सूत्रों के मुताबिक रिहा पुलिसकर्मियों की सबसे पहले स्वास्थ्य की जांच कराई जाएगी।

इधर, राज्य के पुलिस महानिदेशक नीलमणि ने बताया कि श्रृंगी ऋषि पहाड़ी क्षेत्र से इन तीनों बंधक जवानों को रिहा कराया गया। उन्होंने कहा किया कि पुलिस के लगातार तलाशी अभियान के कारण नक्सली घिर गए थे। नीलमणि के मुताबिक इस मामले में सात नक्सलियों को भी गिरफ्तार किया गया है जिनमें प्रतिबंधित संगठन भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) का एक स्वयंभू एरिया कमांडर भी शामिल है।

बीते 29 अगस्त को लखीसराय के कजरा थाना क्षेत्र में हुई पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ के बाद चार पुलिसकर्मियों को बंधक बना लिया गया था। बंधक पुलिसकर्मियों में रूपेश कुमार सिन्हा (बेतिया), अभय यादव (बेगूसराय) तथा एहतशाम खान (मांडर, रांची) शामिल थे। इससे पहले नक्सलियों ने एक अन्य पुलिसकर्मी लुकस टेटे की नक्सलियों ने शुक्रवार को हत्या कर दी थी।

इस मुठभ्ेाड़ में सात पुलसकर्मी शहीद हो गए थे तथा सात से ज्यादा जवान घायल हो गए थे। बंधक बनाए गए जवानों को छुड़ाने के लिए लगातार पुलिस द्वारा तलाशी अभियान चलाया गया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में शनिवार को सर्वदलीय बैठक भी बुलाई गई थी। नक्सलियों ने बंधक जवानों की रिहाई के लिए राज्य के विभिन्न जेलों में बंद अपने आठ साथियों की रिहाई की मांग की थी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+