कांगो में नौका दुर्घटनाओं में सैकड़ों के डूबने की आशंका
नैरोबी, 6 सितम्बर (आईएएनएस)। अफ्रीकी देश कांगो में हुए दो नौका हादसों में सैकड़ों लोगों के मारे जाने की आशंका है।
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक 'ओकापी रेडियो' ने बताया कि कांगो के इक्वोत्योर प्रांत में शनिवार सुबह रुक्की नदी में एक नाव डूब गई। सरकारी प्रवक्ता ने रेडियो स्टेशन को बताया कि इस हादसे में 15 लोग मारे गए हैं और कम से कम 60 लोग लापता हैं।
दूसरी नाव दुर्घटना में कांगो के ओसीडेंशल प्रांत में शनिवार रात को कास्सी नदी में एक नाव डूब गई। नाव पर लगभग 200 लोग सवार थे। ऐसा माना जा रहा है कि नाव पर सवार अधिकांश लोगों की मौत हो गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications