ब्राउन मुश्किल व्यक्ति हैं: टोनी ब्लेयर

उन्होंने लिखा है कि वो मानते थे कि गॉर्डन ब्राउन प्रधानमंत्री के रूप में सफल साबित नहीं होंगे और लेबर पार्टी को सत्ता में वापसी नहीं दिला पाएँगे. टोनी ब्लेयर ने लिखा है,'' मैं जानता था कि गॉर्डन ब्राउन कारगर साबित नहीं होंगे.'' उन्होंने गॉर्डन ब्राउन पर आरोप लगाया कि उन्होंने लेबर पार्टी के नए फॉर्मूले को छोड़ दिया था.
ब्राउन की आलोचना करते हुए उन्होंने लिखा है कि वे स्वभाव से एक 'मुश्किल' व्यक्ति हैं और वो उन्हें सक्षम प्रधानमंत्री नहीं मानते थे. हालांकि दूसरी ओर उनकी प्रशंसा भी की है और उन्हें प्रतिभाशाली नेता बताया है.
'ए जर्नी'
'ए जर्नी' यानी एक यात्रा नामक इस संस्मरणात्मक किताब में उन्होंने लिखा है कि ब्राउन भावनात्मक रूप से शून्य थे. इस किताब को लिखने में टोनी ब्लेयर ने तीन साल लगाए और ये बुधवार को बाज़ार में आए जाएगी. इसमें उन्होंने लिखा है कि उन्होंने ये कल्पना भी नहीं की थी कि इराक में सद्दाम हुसैन के जाने के बाद वहां की स्थिति इतनी भयावह हो जाएगी.
उन्होंने लिखा है कि उन्हें इराक़ युद्ध में ब्रितानी जवानों के मारे जाने पर बेहद दुख है और अपने कार्यकाल में काम के दबाव में उन्होंने ज्यादा शराब पीनी शुरु कर दी थी. लेकिन ब्रितानी सेना को इराक़ भेजने के अपने फैसले पर वे कायम हैं. पिछले माह टोनी ब्लेयर ने घोषणा की थी कि वे इस किताब से मिली 40 लाख पाउंड की राशि को घायल सैनिकों को भेंट कर देंगे.












Click it and Unblock the Notifications