किशोरों में अवसाद बढ़ाते हैं धुएं के छल्ले
कनाडा के मांट्रियल विश्वविद्यालय की प्रोफेसर जेनिफर ओलॉफ्लिन ने एक शोध के बाद बताया, "कभी धूम्रपान न करने वाले किशोरों की तुलना में अपनी मनोदशा को बदलने के लिए धूम्रपान करने वालों में अवसाद के लक्षण अधिक होते हैं।"
एक पत्रिका में प्रकाशित रिपोर्ट में बताया गया है कि सिगरेट पीने वाले किशोरों की मनोदशा समझने के लिए कराए गए इस अध्ययन में हाई स्कूल के 662 छात्रों को शामिल किया गया।
प्रतिभागियों को कभी भी धूम्रपान न करने वाले किशोरों, अपनी मनोदशा बदलने के लिए सिगरेट न पीने वाले किशोरों और मनोदशा बदलने के लिए धूम्रपान करने वाले किशोरों के तीन समूहों में बांटा गया था।
अध्ययन में पाया गया कि अपनी मनोदशा को बदलने के लिए धूम्रपान करने वाले किशोरों में अवसाद के लक्षण ज्यादा दिखे। उनमें थकान, नींद आने में परेशानी, नाखुश रहने, दुखी और अवसादग्रस्त रहने की परेशानी देखी गई।
परिणाम बताते हैं कि धूम्रपान से मनोदशा बदलने की बजाए अवसाद के लक्षण और बढ़ गए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications