हरियाणा: मां ने की 22 दिन की बेटी की हत्या
नारनौल। महज 22 दिन की अबोध बच्ची को क्या पता था कि जिस मां ने उसे जन्म दिया है वही उसका गला दबाकर उसकी हत्या कर देगी। पति-पत्नी के बीच की अनबन और संबंधों में मिठास न होने का खामियाजा उस बच्ची को भुगतना पड़ा। यह हृदयविदारक घटना हरियाणा के नारनौल जिले में गुरुवार रात नांगलदुगरू गांव में हुई। जहां एक मां ने अपने हाथों से अपनी बच्ची की गला दबा कर हत्या कर दी।
ऐसा करते समय मां के सामने बच्ची के प्रति ममता नहीं अपितु अपने पति से अलगाव चाहने की आग ज्यादा थी। उसे ऐसा करने का अब कोई पछतावा भी नहीं है।
झगड़ा मिटाने के लिए कई बार बुलाई गई पंचायत
करीब पौने दो साल पहले पावटा निवासी महरूम निशा का निकाह नांगलदुगरू मोहम्मद हुसैन के साथ हुआ था। शुरुआत में उसकी अपने पति के साथ कुछ महीने तो अच्छी बीते पर उसके बाद तो मानो उसके सुखी दाम्पत्य जीवन को किसी की नजर सी लग गई हो। संबंधों में दरार पडऩे की शुरुआत उसी समय से शुरू हो गई थी, जब उसकी बड़ी बहन और जेठानी रुखसाना बानो किसी कारण अपने पति जमील खान से नाराज होकर मायके चली गई।
उस समय रुखसाना के पेट में 4 माह का गर्भ भी था। जिसका उसने अपने मायके में जाकर गर्भपात करवा दिया और पति से तलाक चाहने के लिए अदालत में मामला दायर कर दिया। हालांकि मोहम्मद हुसैन और जमीलखान के दाम्पत्य जीवन को बचाने के लिए तीन चार बार पंचायते भी हुई। पर कोई हल नहीं निकला।
करीब चार माह पहले पावटा से आई एक पंचायत में नांगलदुगरू के मुस्लिम परिवारों के कुछ प्रभावशाली लोग भी बैठे। पंचायत में जब कोई हल निकलते नहीं दिखा तो यहीं फैसला हुआ कि अभी महरूम निशा के पेट में बच्चा है। इसका जन्म होने दो। उसके बाद देखेंगे। अब छह अगस्त को महरूम निशा ने बच्ची को जन्म दिया। लेकिन 22 दिन के बाद उसने बच्ची की हत्या कर दी। पुलिस ने हत्या मामला दर्ज कर महरूम निशा को गिरफ्तार कर लिया है।












Click it and Unblock the Notifications