जेट विमान के इंजन में आग, कई ज़ख़्मी

हवाई अडडे की देखभाल के लिए ज़िम्मेदार संस्था मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड यानि मियाल के एक प्रवक्ता ने बताया कि शुक्रवार रात आठ बजकर 55 मिनट पर जेट एयरवेज़ की उड़ान संख्या 9 डब्ल्यू 2302 (मुंबई-चेन्नई) टैक्सीवे पर थी तभी जहाज़ के एक इंजन में आग लगने की ख़बर मिली.प्रवक्ता के अनुसार ख़बर मिलते ही हवाई अड्डे की आपात सेवा ने तुरंत कार्रवाई की. हालाँकि आग दिख नहीं रही थी लेकिन जहाज़ के कप्तान ने पैराशूट के ज़रिए आपात निकास का निर्देश दिया.
सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया गया लेकिन पैराशूट का इस्तेमाल कर निकलने के वक़्त हड़बड़ी के कारण कई यात्री घायल हो गए जिसमें तीन यात्रियों की हड्डियाँ टूट गईं.प्रवक्ता के मुताबिक़ मामूली रुप से ज़ख़्मी 15 यात्रियों को हवाई अड्डे पर ही डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार दिया. दो यात्री को सुजय अस्पताल और एक यात्री को नानावती अस्पताल भेजा गया. रिपोर्ट के मुताबिक़ विमान में लगभग 150 यात्री थे.
जेट एयरवेज़ ने भी बयान जारी कर कहा कि सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया गया और उसके बाद इंजन की पूरी जांच की गई.डीजीसीए ने भी जांच के आदेश दे दिए हैं.












Click it and Unblock the Notifications