राजस्थान : थर्मल प्लांट में हादसा, 3 मजदूरों की मौत
जयपुर। राजस्थान के झालावाड़ जिले में निर्माणाधीन कालीसिंध थर्मल प्लांट में बुधवार को बॉयलर का कवर चढ़ाते वक्त क्रेन की चेन टूटने से हुए हादसे में तीन श्रमिकों की मौत हो गई। प्लांट के अधिकारियों ने बताया कि शाम चार बजे हुई इस दुर्घटना के बाद मलबे में दबे श्रमिकों को तीन घंटे बाद निकाला जा सका। तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।
उन्होंने बताया कि कालीसिंध थर्मल पावर प्लांट की पहली इकाई के निर्माण कार्य में बीजीएम कंपनी के श्रमिक काम कर रहे थे। मरने
वालों में 40 साल का रामगिरी, 32 साल का सच्चिदानंद गुप्ता व 19 साल का रविराज यादव शामिल हैं। इनमें एक श्रमिक झारखण्ड और दो बिहार के थे। मरने वालों के परिजनों को सूचना दे दी गई है।












Click it and Unblock the Notifications