छत्तीसगढ़: 3 बच्चों की हत्या करने वाला 16 वर्षीय किशोर गिरफ्तार

रायपुर। छत्तीसगढ़ के निमोरा कस्बे में पुलिस ने 20 अगस्त को हुई तीन बच्चों की हत्या के आरोप में एक 16 वर्षीय किशोर को गिरफ्तार किया है। तीनों बच्चों की उम्र 10 साल से कम थी।

पुलिस अधीक्षक दीपांशु काबरा ने पत्रकारों से कहा, "आरोपी किशोर मंगलवार शाम को गिरफ्तार किया गया। उसने 20 अगस्त को निमोरा गांव में (रायपुर से 15 किलोमीटर दूर) तीन बच्चों की हत्या करने का अपराध स्वीकार किया है।"

काबरा ने कहा कि आरोपी युवक के 15 वर्षीय साथी को भी गिरफ्तार किया गया है हालांकि वह इन हत्याओं में शामिल नहीं था। मगर वह जानता था कि आरोपी ने इन बच्चों की हत्या की।

आरोपी किशोर ने 20 अगस्त को अपने ही गांव के एक घर में दिन के वक्त चोरी की थी। पुलिस का कहना है कि आरोपी जानता था कि दिन के समय बच्चे इस घर में अकेले रहते हैं। वह अपने दोस्त के साथ इस घर में घुसा और पैसे और जेवर लेकर भाग निकला।

मगर वह कुछ देर बाद घर में वापस लौटा और उसने धारदार हथियार से तीनों बच्चों की हत्या कर दी। उसने बच्चों की लाशों को जलाने की कोशिश भी की। पुलिस का कहना है कि उसने दो लड़कों और एक लड़की को इसलिए मारा था क्योंकि उन्होंने महेश को 25,000 रुपये और जेवर चुराते हुए देख लिया था।

कस्बे में इस तिहरे हत्याकांड के बाद दहशत फैल गई थी और लोग अपने घरों से निकलने में भी डर रहे थे। इससे पहले 23 जुलाई को भी यहां तिहरे हत्याकांड में एक बुजुर्ग महिला और 10 साल से कम उम्र के दो बच्चों की हत्या कर दी गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+