ब्रिटेन को साईंबाबा की पादुकाएं नहीं देगा भारत
शिरडी (महाराष्ट्र)। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री डेविड कैमरन ने खुद तो हमें (भारत को) हमारा कोहिनूर हीरा लौटाने के लिए भी मना कर दिया लेकिन ब्रिटेनवालों को भारत से साईं बाबा की चरण पादुकाएं तक चाहिए। खैर इस बार भारत ने सब कुछ देने की प्रथा छोड़ कर ब्रिटेन को उसी के अंदाज में जवाब दिया है और इस बार 25000 ब्रिटेन वासी साईं बाबा की चरण पादुकाओं के दर्शन नहीं कर पाएंगे।
महाराष्ट्र के श्री साईंबाबा संस्थान ट्रस्ट (एसएसएसटी) ने स्थानीय लोगों की कड़ी आलोचना के मद्देनजर साईंबाबा की पादुकाओं को अगले महीने ब्रिटेन को सौंपने की योजना सोमवार को स्थगित कर दिया। एसएसएसटी के अध्यक्ष जयंत एम ससाने ने बताया, "स्थानीय निवासियों एवं ग्रामीणों ने साईंबाबा की पवित्र पादुकाओं को लंदन भेजने पर आपत्ति जताई है। इसलिए उनकी भावनाओं का ख्याल रखते हुए हमने प्रस्ताव को रद्द कर दिया है।"
ये पादुकाएं विमान से विशेष बक्से में सुरक्षा उपायों के साथ भेजी जानी थी। लंदन के रॉयल अलबर्ट हॉल में 19 एवं 20 सितम्बर को दो दिनों के लिए साईंबाबा की पादुकाएं श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ रखी जानी थीं। लंदन के रॉयल अलबर्ट हॉल में दो दिन चलने वाले इस आयोजन में ब्रिटेन एवं यूरोप के अन्य भागों से 25,000 से अधिक साईंबाबा के भक्तों के पहुंचने की संभावना है।












Click it and Unblock the Notifications