स्नातक होने के बाद शादी करना पसंद करते हैं चीनी
वेबसाइट 'होंगनियांग डॉट काम' के तरफ से कराए गए अध्ययन में शामिल एक प्रतिभागी ने कहा, "मोटरसाइकल पर बैठकर हंसने के बजाए मैं बीएमडब्ल्यू में सवार होकर पसंद करूंगी।"
वेबसाइट द्वारा जारी की गई यह रिपोर्ट के हवाले से पीपुल्स डेली में कहा गया कि ज्यादातर युवा अमीरों से शादी करना पसंद करते हैं। यह विवाह और प्रेम के एक दूसरे पक्ष को पेश करता है।
विवाह सलाहकार यान शान ने कहा कि अमीर व्यक्ति से शादी करना सभी की पसंद है क्योंकि वर्तमान में युवाओं के बीच समाजिक प्रतिस्पर्धा और नौकरी को लेकर काफी दबाव रहता है।
रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि कुछ महिलाएं अपनी शादी को लेकर काफी गंभीर होती हैं। वह चाहती हैं कि उनका जीवनसाथी शिक्षित हो और उसका सामाजिक स्तर काफी ऊंचा हो।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications