राष्ट्रमंडल खेल : बिंद्रा बोले, देश की खातिर आगे आएं दिल्लीवासी
बिंद्रा ने मंगलवार को राष्ट्रमंडल खेलों के स्वयंसेवकों और अन्य कर्मचारियों के लिए आधिकारिक पोशाक जारी करने के लिए आयोजित एक समारोह में कहा कि राष्ट्रमंडल खेल भारत के लिए ऐतिहासिक आयोजन है और इसे सफल बनाना प्रत्येक देशवासी का कर्तव्य है।
बिंद्रा ने कहा, "मेरा मानना है कि इस आयोजन को सफल बनाने के लिए हम सबके पास एक कारण है। हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि विश्व स्तरीय स्टेडियमों और शानदार तैयारियों के बावजूद अगर मेजबान देश के लोगों में इस आयोजन के प्रति जज्बात और उत्साह नहीं दिखेगा तो वह सफल नहीं हो सकता। ऐसे में हमें पूरे उत्साह के साथ इस आयोजन को सफलता का जामा पहनाने के लिए आगे आना चाहिए।"
राष्ट्रमंडल खेल आयोजन समिति ने बिंद्रा और देश की सर्वोच्च वरीयता प्राप्त महिला बैडमिंटन खिलाड़ी सायना नेहवाल सहित करीब छह खिलाड़ियों को राष्ट्रमंडल खेल-2010 का ब्रांड एंबेस्डर नियुक्त किया है। राष्ट्रमंडल खेलों का आयोजन 3 से 14 अक्टूबर के बीच होना है। इसमें 71 देशों के 4000 से अधिक एथलीट हिस्सा लेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications