उत्तराखण्ड में भारी बारिश के कारण फिर थमी बद्री-केदार यात्रा
देहरादून। पिछले एक महीने से पहाड़ी राज्य उत्तराखण्ड में लगातार बारिश का दौर जारी है। जिसके कारण भूस्खलन और जमीन धंसने की कई घटनाएं सामने आई हैं। उत्तराखण्ड के चार धामों में से दो धाम बदरीनाथ और केदारनाथ के रास्ते पर मिट्टी और मलबा आ जाने से यहां सोमवार सुबह से ही यात्रा बंद है।
पढ़ें उत्तराखण्ड की खबरें | जानें देश-दुनिया हाल जानिए | क्या कहते हैं आपके सितारे
इस साल उत्तराखण्ड में लगातार हो रही बारिश के कारण भारी जान माल का नुकसान हुआ है और आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित रहा। मौसम विभाग का कहना है कि राज्य में बारिश का दौर अभी जारी रहेगा तथा सूबे की अधिकांश जगहों पर भारी बारिश होने की संभावना है।
हरिद्वार में गंगा का जलस्तर खतरे के निशान से नीचे चला गया है जिससे आसपास के इलाके के लोगों को राहत मिली है। जिलाधिकारी आर.मीनाक्षी सुंदरम ने बताया कि अब गंगा का पानी खतरे के निशान से नीचे बह रहा है।












Click it and Unblock the Notifications