मनीला में मुक्त हुए बंधक पर्यटक, अपहरणकर्ता मारा गया
नई दिल्ली। लेटेस्ट अपडेट: मनीला में पर्यटकों से भरी बस का अपहरण कर उन्हे बंधक बनाने वाला भूतपूर्व पुलिस अधिकारी सुरक्षाकर्मियों के हाथों मारा गया है और सभी बंधकों को मुक्त करा लिया गया है। इसी के साथ इस नाटकीय अपहरण कांड का अंत हो गया है।
घटना की पूरी जानकारी
फ़िलीपींस की राजधानी मनीला में नौकरी से निकाले गए एक पुलिसकर्मी ने बंदूक की नोक पर पर्यटकों से भरी एक बस को अगवा कर लिया है. स्थानीय टीवी चैनलों का कहना है कि डकैती और मादक पदार्थों का सेवन करने के आरोप में नौकरी से निकाले गए पुलिस इंस्पेक्टर की माँग है कि उसकी नौकरी बहाल की जाए।
इंस्पेक्टर रोनाल्डो मैंडोज़ा को 2008 में नौकरी से निकाल दिया गया था. आधुनिक एम-16 राइफ़ल का भय दिखाकर इंस्पेक्टर ने 25 पर्यटकों से भरी बस को अगवा कर लिया जिसमें बच्चे भी शामिल हैं. अपहर्ता ने 25 में से आठ लोगों को छोड़ दिया है लेकिन अब भी बस में 17 लोग हैं. अधिकारियों का कहना है कि अपहर्ता से बातचीत की जा रही है और अब उसका रवैया 'सहयोग' का रहा है.
मनीला के पुलिस प्रमुख ने कहा है कि बल प्रयोग ऐसी स्थिति में अंतिम विकल्प है क्योंकि अपहर्ता ने अब तक किसी को नुक़सान नहीं पहुँचाया है. हालाँकि अपहर्ता ने धमकी दी थी कि स्थानीय समय के अनुसार तीन बजे के बाद 'बड़ी कार्रवाई' होगी लेकिन कई घंटे गुज़र जाने के बाद भी अभी तक सभी बंधक सुरक्षित बताए जा रहे हैं.
बस में सवार सभी पर्यटक हांगकांग से हैं और बस में सिर्फ़ तीन फिलीपीनी नागरिक हैं, ड्राइवर, गाइड और एक फोटोग्राफ़र. अपहर्ता ने जिन आठ लोगों को अब तक रिहा किया है उनमें तीन बच्चे शामिल हैं. बस इस समय एक पार्क में खड़ी है और पार्क को चारों तरफ़ से घेर दिया गया है और विदेशी बंधकों को छुड़ाने की कोशिश जारी है.












Click it and Unblock the Notifications